ओके::भगैया में निकली कलश शोभा यात्रा

तसवीर: 09 कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीप्रखंड के भगैया में भागवत कथा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 201 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. भागवत कथा का आयोजन भगैया शिव मंदिर प्रांगण में किया गया है. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ भव्य तरीके से निकाली गयी थी. इस अवसर […]
तसवीर: 09 कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीप्रखंड के भगैया में भागवत कथा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 201 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. भागवत कथा का आयोजन भगैया शिव मंदिर प्रांगण में किया गया है. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ भव्य तरीके से निकाली गयी थी. इस अवसर पर भारी पैमाने पर भीड़ जुटी. गोड्डा से आये भवेश जी महाराज ने शोभा यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भागवत कथा का वाचन किया. मंदिर परिसर में हजारों की भीड़ भवेश जी महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए जुटी थी. आयोजन समिति के अशोक राम, राजकुमार राम, पंकज राम, बबलू मंडल, केशव प्रसाद, अखिलेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










