खनन विभाग ने जब्त किया ईंट लदा तीन ट्रैक्टर

Published at :06 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
खनन विभाग ने जब्त किया ईंट लदा तीन ट्रैक्टर

-सरकारी राजस्व के चोरी मामले में हुई कार्रवाई-खनन पदाधिकारी ने नगर थाना में दर्ज कराया मामला-बिना कागजात के हो रही थी ढुलाई-ईंट भट्ठा मालिकों पर राजस्व की चोरी किये जाने का आरोप प्रतिनिधि,गोड्डासरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाये जाने के मामले में जिला मुख्यालय में ईंट की ढुलाई कर रहें तीन ट्रैक्टर को जब्त कर सहायक […]

विज्ञापन

-सरकारी राजस्व के चोरी मामले में हुई कार्रवाई-खनन पदाधिकारी ने नगर थाना में दर्ज कराया मामला-बिना कागजात के हो रही थी ढुलाई-ईंट भट्ठा मालिकों पर राजस्व की चोरी किये जाने का आरोप प्रतिनिधि,गोड्डासरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाये जाने के मामले में जिला मुख्यालय में ईंट की ढुलाई कर रहें तीन ट्रैक्टर को जब्त कर सहायक खनन पदाधिकारी रत्नेश चंद्र वर्णवाल ने जब्त किया है. खनन पदाधिकारी ने ईंट भट्ठा मालिकों पर राजस्व की चोरी किये जाने का आरोप लगाते हुए चोरी की प्राथमिकी नगर थाना कांड संख्या 03/15 के तहत दर्ज करायी है. खनन विभाग के नियम 30 के अनुरूप प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने के मामले में जब्त तीन ट्रैक्टर व ईंट भट्ठा के मार्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि ईंट से संबंधित कागजात ढुलाई कर रहे चालकों के पास उपलब्ध नहीं था. इसके कारण वाहन संख्या जे एच 17 ए, 5017,जे एच 17ए 7629 व जे एच 17 सी 4666 के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola