दो पालियों में शांतिपूर्वक हुई सेमेस्टर-चार की परीक्षा

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 09 May 2026 11:34 PM

विज्ञापन

कॉलेज गेट पर शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी गयी.

विज्ञापन

पथरगामा. प्रखंड के एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा में शनिवार को सेमेस्टर-4 की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गयी. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई. कॉलेज गेट पर शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी गयी. केंद्राधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ उमेश पंडित ने बताया कि परीक्षा हॉल में केवल एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की अनुमति थी. मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था. परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार भगत ने बताया कि प्रथम पाली में भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, म्यूजिक, रसायन शास्त्र, गणित, भौतिकी और जंतु विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई. इसमें 744 परीक्षार्थियों में 729 उपस्थित और 15 अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, संथाली एवं कॉमर्स विषयों की परीक्षा में 806 में से 788 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 18 अनुपस्थित थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola