महागामा में अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 09 May 2026 11:31 PM

विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहे क्लिनिकों पर प्रशासन सख्त, मचा हड़कंप

विज्ञापन

महागामा. डीसी के निर्देश पर महागामा में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने महागामा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित कई निजी क्लिनिकों और अस्पतालों की जांच की. अचानक हुई कार्रवाई से अवैध क्लीनिक संचालकों में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से बिना पंजीकरण एवं मानकों के विपरीत क्लीनिक संचालित होने की शिकायत मिल रही थी. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने विशेष जांच अभियान शुरू किया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अंजुम ने बताया कि टीम ने महागामा बाजार स्थित तीन क्लीनिकों और एक निजी अस्पताल में पहुंचकर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, चिकित्सकों की डिग्री, दवा स्टॉक तथा इलाज व्यवस्था की जांच की. जांच के दौरान कई क्लिनिकों में अनियमितताएं सामने आईं. कुछ संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि कई जगह स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया. अधिकारियों ने कई संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, वहीं कुछ संदिग्ध क्लिनिकों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति चल रहे क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. आम लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है. छापेमारी टीम में बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ डॉ. खगेन महतो, थाना प्रभारी मनोज पाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola