ओके.....मासिक गुरु गोष्ठि में शिक्षकों को मिला निर्देश

बोआरीजोर. प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठि बीइइओ मिरगेंद्र बायरा की अध्यक्षता में हुई. श्री बायरा ने शिक्षकों को अधूरे पड़े किचन शेड निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, शौचालय भवन को दस दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में आवंटित राशि वापस करा ली […]
बोआरीजोर. प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठि बीइइओ मिरगेंद्र बायरा की अध्यक्षता में हुई. श्री बायरा ने शिक्षकों को अधूरे पड़े किचन शेड निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, शौचालय भवन को दस दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में आवंटित राशि वापस करा ली जायेगी. राशि वापस नहीं करने वाले विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. श्री बायरा ने शिक्षकों को डायस प्रपत्र व शिशु बाल गणना पंजी जमा करने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन चालू रखने की बातों पर बल दिया गया. इस दौरान बीपीओ शमशुल हक, बीआरपी राजेश कुमार, सीआरपी उज्जवल मिश्रा, मनोज कुमार, शमीम अंसारी, शिक्षक असगर अली, रमजान अंसारी, तन्नु मोदी, जयकांत यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










