नववर्ष में लोगों में जश्न मनाए

Published at :02 Jan 2015 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
नववर्ष में लोगों में जश्न मनाए

गोड्डा : नववर्ष का आगमन होते ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. बुधवार मध्यरात्रि को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गयी लोगों ने उमंग के साथ नये साल का स्वागत किया. एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. जिले के पर्यटक स्थलों पर सुबह पौ फटते ही लोगों का जमघट लगना शुरू हो […]

विज्ञापन
गोड्डा : नववर्ष का आगमन होते ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. बुधवार मध्यरात्रि को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गयी लोगों ने उमंग के साथ नये साल का स्वागत किया. एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. जिले के पर्यटक स्थलों पर सुबह पौ फटते ही लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया. दिन भर संगीत की धुन में युवा नांचते गाते रहे और नये साल का स्वागत किया.
मां योगिनी मंदिर में हजारों की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही यहां झारखंड, बिहार व बंगाल के सैलानी पहुंचने शुरू हो गये थे. यहां पहुंचे सैलानी मंदिर में पूजा-अर्चना के पिकनिक का आनंद लिया. धनसुखा व नैनसुख पहाड़ पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी गयी. ग्रामीण क्षेत्रों से युवक -युवती, छात्रओं का तांता पहाड़ी क्षेत्र में लगा रहा. पहाड़ के अंतिम ऊंचाई तक पहुंचे. सकुशल सैनानी पहाड़ पर चढ़े नजारा किया और पहाड़ से उतर कर पिकनिक मनाया. इसबार पहाड़ पर घूमने व पिकनिक का मजा उठाने करीब 21 हजार लोगों पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola