ललमटिया के बसडीहा में दो गुट भिड़े

Published at :31 Dec 2014 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
ललमटिया के बसडीहा में दो गुट भिड़े

बोआरीजोर : ललमटिया थाना के बसडीहा गांव में दो गुटों में जम कर भिडंत हो गयी. इससे गांव में तनाव का माहौल है. विवाद एक जमीन पर अवैध कब्जा जमाने को लेकर छिड़ गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और तुरंत स्थिति को संभाला. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
बोआरीजोर : ललमटिया थाना के बसडीहा गांव में दो गुटों में जम कर भिडंत हो गयी. इससे गांव में तनाव का माहौल है. विवाद एक जमीन पर अवैध कब्जा जमाने को लेकर छिड़ गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और तुरंत स्थिति को संभाला. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुछ शरारती जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिस कारण विवाद हुआ.
हालांकि स्थिति को काबू में कर लिया गया है और ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया गया है. थाना प्रभारी उपेंद्र रजक ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की जायेगी और मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित एक प्राथमिकी कांड संख्या 101/14 दर्ज कर ली गयी है.
पहुंचे डीएसपी
मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार गांव पहुंचे और लोगों से बात की. उन्होंने कानून को हाथ में नहीं लेने की सलाह दी. साथ ही गांव वालों से शांति की अपील भी की. उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola