अगले पांच वर्षो में मोदी का बुलबुला फट जायेगा

Published at :29 Dec 2014 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
अगले पांच वर्षो में मोदी का बुलबुला फट जायेगा

गोड्डा : विस चुनाव के समाप्ति के बाद गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी परिणाम का मंथन किया. इस मौके पर पूर्व विधायक श्री यादव ने पत्रकार वार्ता भी की. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा की जनता ने जो जनमत प्रदान किया है, […]

विज्ञापन
गोड्डा : विस चुनाव के समाप्ति के बाद गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी परिणाम का मंथन किया. इस मौके पर पूर्व विधायक श्री यादव ने पत्रकार वार्ता भी की. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा की जनता ने जो जनमत प्रदान किया है, वह उसका सम्मान करते हैं.
उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है. लेकिन आने वाले पांच वर्षो में मोदी का यह बुलबुला फट जायेगा. जनता मोदी के लहर को अंत:त ठुकरा देगी. उन्होंने कहा कि बतौर विधायक मैंने जो पांच वर्षो में विकास का काम किया, वह सब के सामने है. मैंने सभी क्षेत्रों का विकास किया. चाहे वह हल्दिया बांध का निर्माण हो अथवा मैनेजर बांध का. फिर भी विस की जनता ने जो निर्णय लिया है, वह सर्वोपरि है. कहा कि फिर भी वह क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करेंगे. चुने हुए विधायक को विकास के मुद्दे पर हर प्रकार का सहयोग करते रहेंगे.
हर पांच साल में बदलता है गोड्डा की जनता का मिजाज
इस दौरान चुटकी लेते हुए पूर्व विधायक श्री यादव ने यह भी कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती. फिर भी गोड्डा विस की जनता का मिजाज बदला है. उन्होंने कहा कि मैंने विकास के लिए अगड़ी एवं पिछड़ी की राजनीति नहीं की. हर किसी का सहयोग किया. वोट के लालच में ऐसा कोई भी काम नहीं किया जो सीधे तौर पर जनमानस के खिलाफ हो. क्षेत्र के विकास के लिए राज्य स्तर पर प्रयास किया.
गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाने के मामले में किया किनारा : पत्रकार वार्ता के दौरान श्री यादव ने आदिवासी एवं गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री के मामले से अपने को किनारा किया. बताया कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है. कहा कि नये मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन कर बधाई दी है. साथ ही राज्य का बेहतर विकास की कामना भी की है. इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष जाहिद इकबाल सहित शंभु यादव, सुरेश यादव, सुभाष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola