सैलानियों के लिए पथरगामा का संुदर डैम बना आकर्षण का केंद्र

Published at :27 Dec 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
सैलानियों के लिए पथरगामा का संुदर डैम बना आकर्षण का केंद्र

पथरगामा प्रखंड: मुख्यालय से करीब 15 किमी दूरी पर अवस्थित सुंदर जलाशय प्रत्येक वर्ष सैलानियों के लिये आकर्षण का केंद्र रहता है. जिला भर से हजारों की संख्या में सैलानी नये वर्ष पर पिकनिक मनाने सुंदर डैम पहुंचते हैं. हालांकि पिकनिक मनाने के लिये दिसंबर माह से ही सैलानियों का आना-जाना शुरू हो जाता है. […]

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड: मुख्यालय से करीब 15 किमी दूरी पर अवस्थित सुंदर जलाशय प्रत्येक वर्ष सैलानियों के लिये आकर्षण का केंद्र रहता है. जिला भर से हजारों की संख्या में सैलानी नये वर्ष पर पिकनिक मनाने सुंदर डैम पहुंचते हैं. हालांकि पिकनिक मनाने के लिये दिसंबर माह से ही सैलानियों का आना-जाना शुरू हो जाता है.

मालूम हो कि पहाड़ जंगलों से घिरे सुंदर जलाशय का नीला पानी सैलानियों को अपनी ओर आक र्षित करता है. बताते चलें कि सुंदर जलाशय के पास वर्षों पुराना डाक बंगला भी है. जो वर्तमान में उपेक्षा की वजह से जीर्ण-शीर्ण हो चुका है. बताया जाता है कि वर्षों पूर्व बने इस डाक बंगला में सुंदर जलाशय पहंुचने वाले पदाधिकारी, अधिकारी रुकते थे.

हालांकि अब डाक बंगला रहने लायक नहीं है. बावजूद सैलानियों को खंडहरनुमा वीरान डाक बंगला के साथ संुदर जलाशय की सुंदरता अपनी ओर आकर्षित करता है. संुदर डैम के अंतिम छोर व अंतिम गेट से भलगोड़ा के घने जंगल की शुरुआत होती है. बताते चले कि पथरगामा पुरानी बाजार जाने वाली मुख्य संपर्क पथ से राजाभीठा होते हुए सुंदर डैम पहुंचने का सुलभ रास्ता है. आकर्षण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola