भाजपा व झाविमो समर्थक भिड़े, पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2014 1:46 PM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : शुक्रवार की सुबह ठाकुरगंगटी प्रखंड के चंदा पंचायत के महुंवारा गांव में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद व जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष मनमीत पोद्दार के बीच कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी. दोनों ओर से लाठी व धारदार हथियार से हुई मारपीट की घटना में महिला व वृद्ध सहित छह […]
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी : शुक्रवार की सुबह ठाकुरगंगटी प्रखंड के चंदा पंचायत के महुंवारा गांव में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद व जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष मनमीत पोद्दार के बीच कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी. दोनों ओर से लाठी व धारदार हथियार से हुई मारपीट की घटना में महिला व वृद्ध सहित छह लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं.
घायलों में मनमीत पोद्दार के भाई दिवाकर पोद्दार को भागलपुर रेफर किया गया है. घटना सुबह साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. गांव के बाहर जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष मनमीत पोद्दार सहित अन्य पांच लोग अलाव ताप रहे थे. इसी क्रम में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद ने कुछ कमेंट किया. इस बात पर दोनों ओर से बाताबाती होने लगी और मामला तूल पकड़ लिया. देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट में संतोष आनंद के पिता 75 वर्षीय नरेश पोद्दार का पीट कर सिर फोड़ दिया. जबकि दूसरे पक्ष के मनमीत पोद्दार, दिवाकर पोद्दार, जयशंकर पोद्दार, मनमीत के पिता विजय पोद्दार व मां किरण देवी के सर, हाथ में गहरी चोट आयी है. दिवाकर पोद्दार की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर बेहतर इलाज के लिये भेज दिया गया है. दोनों दलों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी वरीय नेताओं को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










