ओके::फ्लैग-इसीएल ऊर्जानगर कॉलोनी के 20 सीटर के मजदूरों का हाल बेहाल

तस्वीर: 14 परेशानी बताते मजदूरप्रतिनिधि, महगामाराजमहल परियोजना के इसीएल ऊर्जानगर कॉलोनी के 20 सीटर में कार्य करने वाले मजदूरों को तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है. मजदूरों ने बताया कि अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह का मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है. 20 सीटर में प्रत्येक […]
तस्वीर: 14 परेशानी बताते मजदूरप्रतिनिधि, महगामाराजमहल परियोजना के इसीएल ऊर्जानगर कॉलोनी के 20 सीटर में कार्य करने वाले मजदूरों को तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है. मजदूरों ने बताया कि अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह का मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है. 20 सीटर में प्रत्येक दिन सात मजदूर झाड़ू-पोछा लगाने के साथ-साथ पानी लाने का काम करते हैं. बेड पर बिस्तर को लगाने का भी कार्य करते हैं. इस कार्य के एवज में प्रतिदिन के हिसाब से 220 रुपये का भुगतान करना है. लेकिन तीन माह से मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूर मदन कुमार, सुबोध कुमार, जयकुमार मांझी, रामू राय, पवन सिंह, राजेश कुमार, शंकर राय द्वारा इसीएल प्रबंधन से मजदूरी भुगतान की गुहार लगायी गयी है.—————————-” अभी मैं बाहर हूं. इसीएल पहुंचते ही मजदूरों के भुगतान को लेकर अद्यतन जानकारी प्राप्त करूंगा. जल्द ही मजदूरों को भुगतान किया जायेगा.”-प्रशांत कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी इसीएल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










