ओके::सड़क दुर्घटना में एक की मौत

प्रतिनिधि, गोड्डासड़क दुर्घटना में गोड्डा के गुलजारबाग मुहल्ले के वाहन मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक का नाम मो साजुउद्दीन उर्फ नन्हें बताया जाता है. घटना गुरुवार की रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मो साजुउद्दीन भागलपुर से गुरुवार की देर शाम मारुति से गोड्डा आ रहा था. इसी बीच बांका के रजौन […]
प्रतिनिधि, गोड्डासड़क दुर्घटना में गोड्डा के गुलजारबाग मुहल्ले के वाहन मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक का नाम मो साजुउद्दीन उर्फ नन्हें बताया जाता है. घटना गुरुवार की रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मो साजुउद्दीन भागलपुर से गुरुवार की देर शाम मारुति से गोड्डा आ रहा था. इसी बीच बांका के रजौन के तुलसिया बाजार के पास सैंट्रो कार से टक्कर हो गयी. परिजनों को सूचना मिलने पर रजौन से घायल को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया. यहां भी चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही साजुउद्दीन ने दम तोड़ दिया. बाद में सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है.” मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है. ”-मनोहर करमाली, प्रभारी थानेदार………………………………………………………………..जनाजे की नमाज में शामिल हुए सैकड़ों मुसलमाननगर प्रतिनिधि, गोड्डाशुक्रवार को शहर के जामा मसजिद में जुमा की नमाज अता करने के बाद जनाजे की नमाज में सैकड़ों मुसलिम समुदाय के लोग शामिल हुए. शहर के न्यू मार्केट चौक में जामा मसजिद के पेश इमाम मौलाना आजाद मिसवाही द्वारा मो साजुउद्दीन के जनाजे की नमाज अता करायी गयी. शहर के बड़ी कब्रिस्तान में उन्हें दफन किया गया. सैकड़ों मुसलमानों ने मिट्टी देकर जनाजे के लिये दुआ फातिहा पढ़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










