ओके::प्र्रखंडवासियों ने प्रशासन से की अलाव की मांग

ठाकुरगंगटी. ठंड के कारण प्रखंड में जन-जीवन प्रभावित है. बुधवार सुबह ठंड व शीतलहर के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे. लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. दोपहर में हल्की सी धूप निकलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से अब तक […]
ठाकुरगंगटी. ठंड के कारण प्रखंड में जन-जीवन प्रभावित है. बुधवार सुबह ठंड व शीतलहर के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे. लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. दोपहर में हल्की सी धूप निकलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से अब तक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. गरीब व बुजुर्गों को ठंड में ज्यादा परेशानी हो रही है. जिले में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से पंचायत प्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जाहिर की है. पंसस गायत्री देवी व महेंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन को अलाव की व्यवस्था अविलंब करनी चाहिए. मजदूरों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है. जबकि प्रखंड प्रशासन मामले पर कोई सुधि नहीं ले रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










