मतगणना पर टिकी निगाहें

Published at :22 Dec 2014 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना पर टिकी निगाहें

इवीएम की सुरक्षा में जवान तैनात गोड्डा : पांचवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद इवीएम को सुरक्षित वज्रगृह में रखा गया है. गोड्डा कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. जिले के तीनों विस का स्ट्रांग रूम गोड्डा कॉलेज में ही बनाया गया है. मुख्य भवन […]

विज्ञापन
इवीएम की सुरक्षा में जवान तैनात
गोड्डा : पांचवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद इवीएम को सुरक्षित वज्रगृह में रखा गया है. गोड्डा कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. जिले के तीनों विस का स्ट्रांग रूम गोड्डा कॉलेज में ही बनाया गया है. मुख्य भवन में 17 गोड्डा विस का तथा साइंस कॉम्प्लेक्स में महगामा एवं पोड़ैयाहाट का स्ट्रांग रूम बनाया गया है.
स्ट्रांग रूम को चारों ओर से कंटीली तार से घेर दिया गया है. मुख्य गेट पर भी बैरक बना कर सुरक्षा जवानों को लगाया गया है. वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल एसएसबी के जवानों को लगाया गया है. गोड्डा कॉलेज मुख्य गेट पर एसएसबी के जवान मुस्तैद हैं. साइंस भवन के बाहर भी चारों ओर से कंटीली तारों से घेरा किया गया है. इवीएम रखे गये रूम को सील कर जवानों को तैनात कर दिया गया है. वज्रगृह के कमरे पर निगरानी करने के लिये सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं.
सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम : एसपी
पुलिस कप्तान अजय लिंडा ने बताया कि वज्रगृह में सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किये गये है. स्ट्रांग रूम में सुरक्षा को लेकर क ड़े बंदोबस्त किये गये हैं. वज्र गृह की सुरक्षा का जिम्मा एसएसबी के जवानों को दिया गया है.
वहीं मध्य क्रम में जिला पुलिस के जवानों को लगाया गया है.तीन स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. वहीं सीसीटीवी कैमरे से वज्रगृह के निगरानी की जा रही है. बताया कि 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान कड़ी चौकसी मे लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola