महगामा ने अमडिहा को हराया

प्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के गुदिया खेल मैदान में आठ दिवसीय नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैंच में महगामा की टीम ने अमडिहा को 66 रन से पराजित कर दिया. खेल का आयोजन न्यू यंग क्लब की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जायेगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों […]
प्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के गुदिया खेल मैदान में आठ दिवसीय नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैंच में महगामा की टीम ने अमडिहा को 66 रन से पराजित कर दिया. खेल का आयोजन न्यू यंग क्लब की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जायेगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. उदघाटन मैच खेलते हुए पहली पाली में महगामा ने 108 रनों का स्कोर सात विकेट खोकर प्राप्त किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमडिहा की टीम महज 52 रन पर ही सिमट गयी. मैच के प्रारंभ होने के पूर्व मुरलीटोक पंचायत के मुखिया कदमी देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव दत्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. इस दौरान क्लब के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद सिंह, पूरेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, क्रांति कुंवर व अंपायर की भूमिका में शिव कुमार सिंह एवं अजय सिंह उपस्थित थे. वहीं कमेंटेटर मनु सिंह व अजीत थे. आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि फाइनल मैच के विजेता को प्रथम पुरस्कार 12 व द्वितीय पुरस्कार के रूप में नौ हजार का पुरस्कार दिया जायेगा…………………..तसवीर:06 में खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










