घाट मंजवारा बूथ पर पोलिंंग एजेंट को भगाने का आरोप

Published at :20 Dec 2014 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
घाट मंजवारा बूथ पर पोलिंंग एजेंट को भगाने का आरोप

–शिकायत पर डीएसपी आशीष कुमार महली ने बूथ पहुंच कर कर की कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के बूथ संख्या 291 घाट मंजवारा पर मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक पार्टी विशेष द्वारा भाजपा एवं भाकपा माले के बूथ एजेंटों को डांट कर भगाने का आरोप लगाया गया. भाजपा की ओर से कंट्रोल रूम […]

विज्ञापन

–शिकायत पर डीएसपी आशीष कुमार महली ने बूथ पहुंच कर कर की कार्रवाई प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के बूथ संख्या 291 घाट मंजवारा पर मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक पार्टी विशेष द्वारा भाजपा एवं भाकपा माले के बूथ एजेंटों को डांट कर भगाने का आरोप लगाया गया. भाजपा की ओर से कंट्रोल रूम में इसकी लिखित जानकारी देकर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गयी. इस पर डीएसपी आशीष कुमार महली ने बूथ पहुंच कर पीठासीन पदाधिकारी को अवगत करा कर पोलिंग एजेंट को पुन: बहाल किया. तब जा कर मंजवारा बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली. डीएसपी श्री महली ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अविलंब कार्रवाई की गयी. शांतिपूर्ण वोट दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola