ओके::आदर्श बूथों पर दिखी अव्यवस्था

Published at :20 Dec 2014 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आदर्श बूथों पर दिखी अव्यवस्था

तसवीर:34 से 36 तक आदर्श बूथ कीप्रतिनिधि, गोड्डा विस चुनाव में बनाये गये आदर्श बूथों पर काफी कमियां दिखी. आदर्श बूथ के नाम पर बस खानापूर्ति की गयी थी. आदर्श बूथों का जिम्मा जिला प्रशासन की ओर से बैंकों को दिया गया था. बैंकों द्वारा आदर्श बूथ के नाम पर तोरण व कालीन बिछा कर […]

विज्ञापन

तसवीर:34 से 36 तक आदर्श बूथ कीप्रतिनिधि, गोड्डा विस चुनाव में बनाये गये आदर्श बूथों पर काफी कमियां दिखी. आदर्श बूथ के नाम पर बस खानापूर्ति की गयी थी. आदर्श बूथों का जिम्मा जिला प्रशासन की ओर से बैंकों को दिया गया था. बैंकों द्वारा आदर्श बूथ के नाम पर तोरण व कालीन बिछा कर छोड़ दिया गया. शेष सभी सुविधाएं नदारद दिखी. वोटर आये और साधारण तरीके से वोट देकर चलते बने. शहर में समाहरणालय परिसर के पश्चिमी गेट पर बनाये गये बूथ संख्या 274, गुलजारबाग मुहल्ले के बूथ संख्या 257 व 258 तथा अल्पसंख्यक बूथ 280, 283 व 284 बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया था. इन बूथों पर दिखावे के लिए पानी का जार रखा गया था. वहीं लाइटिंग की व्यवस्था भगवान भरोसे थी. समाहरणालय परिसर के आदर्श बूथ में अंधेरे के कारण इवीएम का बटन दबाने में परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola