ओके::अगलगी से एक घर जल कर खाक

Published at :18 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::अगलगी से एक घर जल कर खाक

-एक लाख की संपत्ति का नुकसान-चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग-घटना के वक्त सो रहे थे लोग-ग्रामीणों ने शोर मचा कर उठायातस्वीर: 10 घटना के बाद पीडि़त परिवार को सामग्री बांटती जिप सदस्यप्रतिनिधि, बोआरीजोरबुधवार की देर रात बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला पंचायत अंतर्गत नीमाकला गांव में अगलगी की घटना में एक घर जल कर […]

विज्ञापन

-एक लाख की संपत्ति का नुकसान-चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग-घटना के वक्त सो रहे थे लोग-ग्रामीणों ने शोर मचा कर उठायातस्वीर: 10 घटना के बाद पीडि़त परिवार को सामग्री बांटती जिप सदस्यप्रतिनिधि, बोआरीजोरबुधवार की देर रात बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला पंचायत अंतर्गत नीमाकला गांव में अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार अगलगी में रमजान अंसारी का घर जल गया. रात में खाना बनाने के बाद चूल्हे में बची आग से उठी चिंगारी ने घर को पूरी तरह से जला दिया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर घर के लोग जागे और घर से निकल गये. इस घटना में रमजान अंसारी के घर में रखा 40 हजार नक द, कपड़ा, बरतन सहित एक लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. सूचना पाकर जिप सदस्य नीलमणि मुर्मू ने गरीब परिवार के बीच 50 किलो चावल, आलू, दो साड़ी, दो धोती का वितरण किया. वहीं अंचलाधिकारी विजय मरांडी ने कहा कि घटना की जांच करा कर मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola