विस चुनाव को लेकर बिहार पुलिस व सैप के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2014 2:02 PM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा/ ठाकुरगंगटी : मतदान को लेकर बूथों पर शांति व्यवस्था को लेकर बलबड्डा व ठाकुरगंगटी के बूथों से सटे मुख्य मार्ग व गांव क्षेत्र में बिहार पारा मिलिट्री व सैप पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. चुनाव को लेकर बलबड्डा व ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को शांतिपूर्ण […]
विज्ञापन
मेहरमा/ ठाकुरगंगटी : मतदान को लेकर बूथों पर शांति व्यवस्था को लेकर बलबड्डा व ठाकुरगंगटी के बूथों से सटे मुख्य मार्ग व गांव क्षेत्र में बिहार पारा मिलिट्री व सैप पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. चुनाव को लेकर बलबड्डा व ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रेरित किया.
ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में रूंजी, पंजराडिह, भतखोरिया, चजरा, बनियाडीह आदि गांवों में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मार्च किया. इनके साथ थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे. वहीं मेहरमा प्रतिनिधि के अनुसार बलबड्डा थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में सैप के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान थाना क्षेत्र के रजाैन, मधुरा, गजेंडा, लोहचिंता, मडपा आदि क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. थाना क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील आदि बूथों पर फ्लैग मार्च किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










