ओके::्रफ्लैग-पोड़ैयाहाट के शियारकटिया गांव में बाबूलाल ने कहा

Published at :16 Dec 2014 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::्रफ्लैग-पोड़ैयाहाट के शियारकटिया गांव में बाबूलाल ने कहा

–भाजपा व कांग्रेस पर प्रचार प्रसार में काला धन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया–झामुमो व कांग्रेस पर भी साधा निशाना–राज्य में यदि झाविमो की सरकार बनी तो ग्राम पंचायत को पूरा अधिकार दिया जायेगा: बाबूलालप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट राज्य में यदि झाविमो की सरकार बनी तो ग्राम पंचायत को पूरा अधिकार दिया जायेगा. बालू का ठेका रद्द […]

विज्ञापन

–भाजपा व कांग्रेस पर प्रचार प्रसार में काला धन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया–झामुमो व कांग्रेस पर भी साधा निशाना–राज्य में यदि झाविमो की सरकार बनी तो ग्राम पंचायत को पूरा अधिकार दिया जायेगा: बाबूलालप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट राज्य में यदि झाविमो की सरकार बनी तो ग्राम पंचायत को पूरा अधिकार दिया जायेगा. बालू का ठेका रद्द किया जायेगा. यह बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कही. श्री मरांडी प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में पोड़ैयाहाट प्रखंड के शियारकटिया गांव के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भाजपा, कांग्रेस तथा झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने झारखंड को लूटने का काम किया है. राज्य में पिछले 10 वर्षों से खरीद-फरोख्त की सरकार बन रही है. श्री मरांडी ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी घूम-घूम कर काला धन वापस लाने की बात कहते थे. सरकार बनाने के बाद सारे वादे भूल गये. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व कांग्रेस प्रचार-प्रसार में काला धन का प्रयोग कर रही है. वहीं प्रत्याशी प्रदीप यादव ने अपने संबोधन में पोड़ैयाहाट के अधूरे विकास को पूरा करने की बात कही. कहा कि क्षेत्र के एक-एक ईंट पर प्रदीप यादव का नाम लिखा है. उन्होंने लोगों से झाविमो की सरकार बनाने की अपील की. मौके पर बबलू सिंह, पंकज शर्मा, दिवाकर सेन, गणेश साह, बोलबम मंडल, कृष्णा मंडल, सिमोन मरांडी आदि उपस्थित थे. …………………………………………………तसवीर-04 में मंच पर बाबूलाल मरांडी शियारकटिया में

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola