ओके::फ्लैग-गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने महेशपुर में की जनसभा, कहा

Published at :15 Dec 2014 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने महेशपुर में की जनसभा, कहा

संवाददाता, गोड्डाबसंतराय प्रखंड के महेशपुर गांव के हाइ स्कूल हॉस्टल मैदान में रविवार को सांसद निशिकांत दुबे ने जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर सांसद श्री दुबे ने दावा करते हुए कहा कि गोड्डा का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जो भी […]

विज्ञापन

संवाददाता, गोड्डाबसंतराय प्रखंड के महेशपुर गांव के हाइ स्कूल हॉस्टल मैदान में रविवार को सांसद निशिकांत दुबे ने जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर सांसद श्री दुबे ने दावा करते हुए कहा कि गोड्डा का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जो भी योजना केंद्र से लाते हैं उसे गोड्डा में लूट लिया जाता है. इस मौके पर सांसद श्री दुबे ने दावा किया कि संताल परगना की सभी सीटें भाजपा के ही झोली में आयेगी. श्री दुबे ने मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. इस मौके पर विधानसभा संयोजक राजेश झा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की. इस दौरान मंच पर जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, सांसद पत्नी अन्नू कांत दुबे मौजूद थे. मंच का संचालन प्रमोद कुमार झा ने किया. ————————————————————————————————————————तसवीर- 37 में सांसद निशिकांत दुबे के साथ संयोजक राजेश झा व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola