ओके::जहाजकित्ता बूथ संख्या 67 का नहीं हुआ स्थानांतरण , प्राथमिक विद्यालय में ही ग्रामीण करेंगे वोट

तसवीर-36 में डीसी राजेश कुमार शर्मा संवाददाता, गोड्डा बसंतराय प्रखंड के सुस्ती पंचायत के जहाजकित्ता गांव के बूथ संख्या 67 के मतदाताओं ने शनिवार को वोट बहिष्कार का एलान किया था. उक्त मामले को रविवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा ने काफी गंभीरता से लिया और बसंतराय बीडीओ अमिताभ भगत को मामले की जानकारी लेकर […]
तसवीर-36 में डीसी राजेश कुमार शर्मा संवाददाता, गोड्डा बसंतराय प्रखंड के सुस्ती पंचायत के जहाजकित्ता गांव के बूथ संख्या 67 के मतदाताओं ने शनिवार को वोट बहिष्कार का एलान किया था. उक्त मामले को रविवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा ने काफी गंभीरता से लिया और बसंतराय बीडीओ अमिताभ भगत को मामले की जानकारी लेकर जांच रिपोर्ट मांगी है. जांच करने गये बीडीओ श्री भगत ने स्थानीय लोगों से बात की. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 67 जो प्राथमिक विद्यालय जहाजकित्ता है स्थानांतरित नहीं किया गया है. वोटर पुराने केंद्र प्राथमिक विद्यालय में ही मतदान करेंगे. यह जानकारी डीसी श्री शर्मा ने देते हुए कहा कि जहाजकित्ता गांव के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी. लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने जिस भवन में मतदान किया गया था. 20 दिसंबर को भी उसी केंद्र में मतदान करेंगे. ग्रामीणों को कुछ गलत फहमी हो गयी थी. डीसी श्री शर्मा ने मतदाताओं को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि पहले जिस केंद्र में मतदान किया था, विस चुनाव में भी उसी विद्यालय में मतदान करेंगे. ……………………………………………… बांक्स में आज साइकिल रैली निकाल कर करेंगे मतदान के लिए जागरूक गोड्डा. स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के सरकंडा से भतडीहा बाईपास होते हुए साइकिल रैली निकाली जायेगी. जिला निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली शहर के विभिन्न मुहल्ले के साथ बाइपास लहेरी टोला, मुख्य बाजार व रौतारा चौक से वापस गांधी मैदान में सभा के साथ संपन्न होगा. साइकिल रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










