अर्जुन मुंडा ने ठाकुरगंगटी व पथरगामा में जनसभा को किया संबोधित

Published at :14 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने ठाकुरगंगटी व पथरगामा में जनसभा को किया संबोधित

सरकार बनी तो राज्य का होगा विकास पार्टी प्रत्याशी रधुनंदन मंडल को जिताने की अपीलतसवीर-06 तथा 07 में अर्जुन मंुडा जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि, पथरगामा / ठाकुरगंगटी भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मंुडा ने जिले के दो विधानसभा गोड्डा व महगामा में जनसभा को संबोधित किया. कहा : मुकाबला करने का समय […]

विज्ञापन

सरकार बनी तो राज्य का होगा विकास पार्टी प्रत्याशी रधुनंदन मंडल को जिताने की अपीलतसवीर-06 तथा 07 में अर्जुन मंुडा जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि, पथरगामा / ठाकुरगंगटी भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मंुडा ने जिले के दो विधानसभा गोड्डा व महगामा में जनसभा को संबोधित किया. कहा : मुकाबला करने का समय आ गया है. राज्य में मजबूर व स्थिर सरकार भाजपा ही दे सकती है. श्री मुंडा गोड्डा के गांधी ग्राम के सिदो कान्हू मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल के पक्ष में जनता को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि आप लोकतंत्र के मालिक है आपका एक -एक वोट कीमती है. समय आ गया है पूरे देश वासियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मन बना लिया है. राज्य की समस्याओं का समाधान व विकास भाजपा ही कर सकती है. इस दौरान राजीव मेहता, विजय साह, जयप्रकाश यादव, सियाराम भगत, दिलीप झा,नरसिंह भगत, रामस्वरूप पंडित, शिवराम जायसवाल, चुन्ना भगत आदि उपस्थित थे. महगामा विधानसभा के ठाकुरगंगटी प्रखंड के धनकोल मैदान में रविवार को अर्जुन मंुडा ने महगामा प्रत्याशी अशोक भगत के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने दावा करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी. इस दौरान मंच से रमेश हांसदा, रामचंद्र चंद्र वंशी, अंबा देवी, जय किशोर महतो, संतोष आनंद , मिथलेश महतो आदि ने भी अपनी बातों को रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola