-मोदी को झारखंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं: संजय निरूपम प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी झारखंड को भाजपा ने लूटा है. राज्य में 14 वर्षों के दौरान 12 वर्षों तक भाजपा व झामुमो ने राज्य की जनता को गुमराह किया है. भाजपा को राज्य में वोट मांगने का अधिकार नहीं है. राज्य की बदहाली के लिए केवल भाजपा ही दोषी है. यह बातें मुंबई के कांग्रेसी सांसद संजय निरूपम ने शनिवार को कही. वे ठाकुरगंगटी प्रखंड के परसबन्नी खेल मैदान में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सांसद संजय निरूपम ने जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की. राज्य में मोदी की लहर नहीं: सुखदेव भगतप्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य में 85 प्रतिशत लोग निरक्षर, पीने के पानी का घोर अभाव, राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है, 12 हजार से अधिक लोग नक्सली के हाथों मारे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में मोदी की कोई लहर नहीं है. भाजपा के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राज्य का विकास नहीं हो पाया. श्री भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. ——————————————————तसवीर-23 में मंचासीन कांग्रेसी नेता
ओके::फ्लैग-ठाकुरगंगटी के परसबन्नी मैदान में बोले सांसद संजय निरूपम
-मोदी को झारखंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं: संजय निरूपम प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी झारखंड को भाजपा ने लूटा है. राज्य में 14 वर्षों के दौरान 12 वर्षों तक भाजपा व झामुमो ने राज्य की जनता को गुमराह किया है. भाजपा को राज्य में वोट मांगने का अधिकार नहीं है. राज्य की बदहाली के लिए केवल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement