आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन व पुलिस का अभियान

गोड्डा : आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार को गोड्डा बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया व नगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर दुकानों व होटलों पर लगाये गये राजनीतिक दलों के झंडे को हटाया. संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य कारगिल चौक, न्यू मार्केट व सरकंडा […]
गोड्डा : आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार को गोड्डा बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया व नगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर दुकानों व होटलों पर लगाये गये राजनीतिक दलों के झंडे को हटाया. संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य कारगिल चौक, न्यू मार्केट व सरकंडा चौक आदि स्थानों में लगाये गये झंडे हटा दिये.
बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया ने बताया कि भवन मालिकों द्वारा झंडा लगाने की अनुमति नहीं दी गयी थी. साथ ही एक भवन पर कई पार्टियों के झंडे लगाये गये थे. जबकि नियम के अनुसार एक भवन पर एक राजनीतिक दल का ही झंडा लगाया जा सकता है. इससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था. इसको देखते हुए कार्रवाई की गयी है. बीडीओ ने कहा कि दोबारा ऐसा करने पर संबंधित प्रत्याशी पर आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया जायेगा. इस दौरान प्रखंड कर्मी व पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










