ओके::नावाडीह गांव में पेयजल की घोर समस्या, ग्रामीण परेशान

Published at :07 Dec 2014 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::नावाडीह गांव में पेयजल की घोर समस्या, ग्रामीण परेशान

प्रतिनिधि, ठाकु रगंगटीपंजराडीह पंचायत के नावाडीह गांव में पेयजल की घोर समस्या है. गांव में एक भी चापानल नहीं है. पहले ग्रामीण पानी के लिए प्राथमिक विद्यालय नावाडीह चले जाते थे. लेकिन अब विद्यालय का भी चापानल खराब हो गया है. इस कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई हो रही है. क्या कहते हैं ग्रामीण पानी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकु रगंगटीपंजराडीह पंचायत के नावाडीह गांव में पेयजल की घोर समस्या है. गांव में एक भी चापानल नहीं है. पहले ग्रामीण पानी के लिए प्राथमिक विद्यालय नावाडीह चले जाते थे. लेकिन अब विद्यालय का भी चापानल खराब हो गया है. इस कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई हो रही है. क्या कहते हैं ग्रामीण पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं. लेकिन विभाग व पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे.-मुस्तफा अंसारी, ग्रामीण.गांव में चापानल नहीं है. स्कूल के चापानल से काम चल रहा था. अब वह भी खराब हो गया.- कुरबान अंसारी, ग्रामीण.लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है. सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है.- लुकमान अंसारी, ग्रामीण. गांव में पानी के घोर समस्या है. इसके कारण बहुत परेशानी हो रही है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.-मकबूल अंसारी,ग्रामीण. ग्रामीणों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है. नेता सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. अब तक हमारी समस्याओं को किसी ने संजीदगी से नहीं लिया.- सोहेल अंसारी, ग्रामीण.—————————————तस्वीर: 31 विद्यालय का खराब चापानल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola