10 लीटर देसी शराब किया जब्त, दो क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 11:52 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन

हनवारा. हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. छापेमारी में लगभग 2 क्विंटल जावा महुआ मौके पर नष्ट कर दिया गया और 10 लीटर देसी शराब जब्त की गई. इसके अलावा, अवैध शराब भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. यह कार्रवाई हनवारा थाना पुलिस और बिहार-झारखंड संयुक्त उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाना था. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये, लेकिन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सामग्री और उपकरण नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि समाज को जहरीली शराब से बचाया जा सके. युवाओं को गलत राह पर जाने से रोका जा सके. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह अवैध धंधा हनवारा थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खुलेआम चल रहा है. मिल्की गांव में शाम होते ही बिहार से आये असामाजिक तत्व महुआ शराब पीने के लिए इकट्ठा होते हैं. वहीं, यह धंधा बैजाचक, हनवारा, कोयला, गोरगावा, गढ़ी और संग्रामपुर में भी तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा और उन्हें कानून के तहत कठोर सजा दिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola