Giridih News :कोलकाता से युवती बरामद, युवक को भेजा गया जेल

Giridih News :घोड़थंभा ओपी पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को कोलकाता से सकुशल बरामद कर लिया. पीड़िता को काउंसेलिंग व चिकित्सीय जांच के बाद परिजनों के सौंपा जायेगा.
इस मामले में दर्ज ओपी घोड़थंभा मामला दर्ज कर आरोपी गोसाईंरायडीह निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी जांच व सूचना के आधार पर छापेमारी की. रविवार को पुलिस ने कोलकाता से पीड़िता के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता पायी. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़िता को काउंसेलिंग व चिकित्सीय जांच के बाद परिजनों के सौंपा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




