Giridih News :जर्जर सड़क को भरने का कार्य शुरू, ग्रामीणों में राहत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर छोटकी खरगडीहा के पास जर्जर हुई सड़क को भरने की ग्रामीणों की मांग पूरी हो रही है. रविवार को विभाग की ओर से सडक में बने गड्ढे को भरने का कार्य शुरू किया गया.

विज्ञापन

गड्ढे के पास डस्ट व बोल्डर गिराकर उसे दुरुस्त किया जा रहा है. रास्ते के गड्ढे को भरने से पूजा के मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों को काफी लाभ होगा. वहीं, लोग दुर्घटना का शिकार होने से बच सकेंगे. विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए विभाग को साधुवाद दिया है. बता दें कि बेंगाबाद थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने जर्जर सड़क से हो रही दुर्घटना और पूजा में होनेवाली परेशानी को प्रमुखता से रखा था. इसके बाद आन द स्पाॅट विभाग के सहायक अभियंता से दूरभाष पर संपर्क कर दो दिनों में छोटकी खरगडीहा चौक के गड्ढे को भरने की हिदायत की गई थी.

दो दिनों का दिया था अल्टीमेटम

वहीं, दो दिनों में कार्य शुरू नहीं होने पर धरना देने का अल्टीमेटम दिया गया था. इसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को कार्य शुरू किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola