Giridih News :परिवार कल्याण दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिन्हा और सहिया साथी सुनीता शर्मा ने दो बच्चों के बीच अंतराल का पालन करने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं के बीच उपहार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिन्हा और सहिया साथी सुनीता शर्मा ने दो बच्चों के बीच अंतराल का पालन करने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं के बीच उपहार देकर सम्मानित किया. डॉ सिन्हा ने बताया परिवार कल्याण दिवस के साथ साथ परिवार नियोजन पखवारा की शुरुआथ की गयी. एक पखवारे तक गांवों में कार्यक्रम होगा. इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीणों को परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी देकर आवश्यक दवा का वितरण करेंगी. बताया कि दो बच्चों के बीच अंतराल को तीन साल करने और इसके बाद बंध्याकरण कराने को ले जागरूक किया जायेगा. कहा इसका अनुपालन करने से परिवार में खुशी आती है. लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता है. परिवार व बच्चों का भरण पोषण और उनकी बेहतर देखभाल ठीक से होकी है. मौके पर कई महिलाएं व स्वास्थ्य कार्यकर्ता साथ थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola