Giridih News :भैया-बहिनी पहाड़ के समीप ट्रेंच खुदाई का ग्रामीणों ने किया विरोध
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 10:45 PM
Giridih News : तिसरी थाना क्षेत्र की गुमगी पंचायत के भैया-बहिनी पहाड़ के समीप स्थित जमीन पर वन विभाग के द्वारा की जा रही ट्रेंच खुदाई का सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया.
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि विभाग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है, जो गलत है. सोमवार को जैसे ही विभाग के द्वारा ट्रेंच खुदाई करने के लिए पहुंचे, वैसे ही ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और रास्ते में ही वन विभाग के कर्मियों को रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस जमीन पर विभाग ट्रेंच कटाई का काम करवा रहा है, वह उनके पूर्वजों की जमीन है. इस जमीन पर वे लोग खेती-किसानी करते आ रहे हैं.
विभाग ने रोका काम
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के वन विभाग अपनी जमीन बताकर काम शुरू कर दिया है. इस दौरान विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच बहसा-बहसी भी हुई. इसके बाद विभाग के द्वारा ट्रेंच कटाई का काम फिलहाल रोक दिया गया.
वनपाल ने दी वरीय अधिकारियों को सूचना : वनपाल
वनपाल अभिमित कुमार ने कहा कि ग्रामीण जिस तरह से विरोध कर रहे हैं, वह गलत है. उक्त जमीन वन विभाग की है और इसके सारे कागजात विभाग के पास हैं. ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा जबरन विभाग के कार्य को रोका जा रहा है. बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग के उच्च आधिकारियों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










