हसनपुरा पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों ने बचाई जान

क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर
Siwan News : सीवान में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल, पेड़ से टकराकर रुकी कार.
हसनपुरा (सीवान) से उमा शंकर की रिपोर्ट
Siwan News : सिसवन सीवान मुख्य मार्ग एस एच 89 व एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को प्राथमिक सहायता देते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान भेज दिया.
हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक, पुलिस ने वाहन किया जब्त
घायल हसनपुरा कर्बला निवासी बताए जा रहे है. उसका इलाज सीवान स्थित सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सीवान से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हसनपुरा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार तथा बाइक को जब्त कर थाना ले आई. एमएच नगर थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस फरार कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
Also Read : इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










