मडासरा गांव में महिला से मारपीट का आरोप, पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Ravindra Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : दरौंदा के मडासरा गांव में एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर जान से मारने की कोशिश और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र के मडासरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने अपने पति समेत अन्य लोगों पर जान से मारने का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़िता मानती देवी ने नगर थाना के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया है. दिए गए बयान में उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को वह अपने घर में सोई हुई थी. इसी दौरान उनके पति मनोज महतो, धर्मेंद्र महतो, पुत्री रौशनी देवी, तारा देवी सहित अन्य लोग घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे.

विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही मारपीट करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपितों ने कथित रूप से फंदा लगाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया. इसमें असफल होने के बाद रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.

Also Read : प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना में मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन, मिलेगी तीन लाख रुपये की सहायता



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन