Giridih News :कहीं पानी, तो कहीं राशन संकट से जूझ रहे ग्रामीण : फॉरवर्ड ब्लॉक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाके की जनता कहीं पानी, तो कहीं राशन की किल्लत झेल रही है. लेकिन इसे लेकर प्रशासन या सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

विज्ञापन

फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाके की जनता कहीं पानी, तो कहीं राशन की किल्लत झेल रही है. लेकिन इसे लेकर प्रशासन या सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसलिए इस स्थिति में लोगों को अपने सवालों पर संगठित होकर संघर्ष करना होगा. उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के तिगोजोरी तथा गांडेय प्रखंड के बोरोटांड़ का दौरा कर जनसमस्याओं से अवगत हुए. सदर प्रखंड के तिगोजोरी में फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रखंड प्रभारी मनोज यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं. यहां पिछले करीब एक साल से ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना बेकार पड़ी हुई है. मौके पर पंकज वर्मा, डलिया देवी, शांति देवी, उमा देवी, शंभू तुरी, प्रकाश दास, गंगू दास, गुरु दास, संजय दास, इस्माइल अंसारी, तारा देवी, पुरनी देवी, सुगनी देवी, मलवा देवी, झुनकी देवी, सावित्री देवी उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola