Giridih News :नाली डायवर्सन कार्य को ले ट्रैफिक ब्लॉक

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:28 PM

विज्ञापन

Giridih News :धनबाद रेलवे सेतु के समीप रेलवे द्वारा नाली डायवर्ट किये जाने को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉकेज की अनुमति दे दी है. यह ट्रैफिक ब्लॉकेज 19 जनवरी की रात 11 बजे से 20 जनवरी की सुबह चार बजे (कुछ स्थानों पर पांच बजे तक) प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

इस दौरान गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, गिरिडीह ने परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह परियोजना सीसीएल को अनुमति दी है. प्रशासन ने बताया है कि ट्रैफिक ब्लॉकेज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

इसके लिए बड़ा चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, बभनटोली मोड़, पुराना पुलिस लाइन मोड़, सीसीएल गेट (बरवाडीह), रेलवे ब्रिज के पास बरवाडीह से बुढियाखाद जाने वाला मार्ग, अजीडीह टोल के पास, ताराटांड़ थाना, अहिल्यापुर मोड़ तथा मुफस्सिल थाना के समीप बनियाडीह मोड़ सहित कुल नौ स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola