Giridih News :सब्जी लदे पिकअप वैन ने बुजुर्ग को रौंदा, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सब्जी लदे पिकअप वैन ने बुजुर्ग को रौंदा, गंभीर

Giridih News :जमुआ-कोडरमा मुख्य सड़क पर पांडेयडीह के पास बुधवार की अलसुबह तेज रफ्तार सब्जी लदे पिकअप वैन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया. इस दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह जब निजी कार्य को लेकर हीरोडीह थाना बरवाडीह गांव के मो अख्तर (65) पांडेयडीह मोड़ आये थे. इसी दौरान एक सब्जी लदे पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बुजुर्ग वाहन के नीचे आ गये और लहूलुहान हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

घटना से आक्रोशित हीरोडीह और पांडेयडीह के ग्रामीणों ने जमुआ-कोडरमा सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क से वाहन काफी तेज गति से पार होते हैं, जिससे प्राय: हादसे होते रहते हैं. सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. इससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गयी है. ग्रामीण आरोपी चालक को गिरफ्तार करने, पिकअप वैन को जब्त करने और घायल बुजुर्ग को उचित मुआवजा देने व इलाज कराने की मांग पर कर रहे. सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया. इसके बाद लोगों ने लगभग दो घंटे के बाद जमा समाप्त कर दिया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola