Giridih News: ऑटो से बकरी चोरी करने आये चोर रंगे हाथ धराये

Giridih News: ऑटो से आये बकरी चोरों को मधवाडीह के ग्रामीणों ने सोमवार की शाम रंगे हाथ पकड़ लिया. वहीं मौका देख ऑटो से आये दो महिला व दो पुरुष चोर भाग निकलने में सफल रहे. माहौल भड़कता इसके पूर्व स्थानीय मुखिया मो सदिक अंसारी वहां पहुंच गये और पकड़ाये ऑटो चालक सहित चोरी की चार बकरियों को सुरक्षित करते हुए बेंगाबाद पुलिस को सूचना दे दी.
सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मधवाडीह पहुंची और सभी को कब्जे में कर थाना ले गयी. बताया जाता है कि मधवाडीह निवासी हेमलाल यादव की बकरी सड़क किनारे चर रही थी. इस दौरान एक ऑटो वहां रुकी. ऑटो से एक व्यक्ति उतरा और सड़क किनारे चर रही बकरी को हरा चारा दिखाकर पकड़ लिया और ऑटो में लोड कर दिया. नजर पड़ने पर स्थानीय लोगों ने हो हल्ला किया. इसके बाद ऑटो में सवार दो पुरुष व दो महिला अन्य वाहन से फरार हो गये. जबकि बकरी लोड ऑटो व चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
मौका देखकर बकरियों की करते हैं चोरी : आरोपी
पकड़े गये ऑटो चालक ने अपना नाम महेश यादव बताया. बताया कि वे जसीडीह से अन्य लोगों के साथ क्षेत्र में निकले हैं और मौका देखकर बकरियों की चोरी करते हैं. बताया कि ऑटो में लोड चार बकरियों को अन्य स्थानो से चोरी की है. चोरी की बात कबूलने के बाद मुखिया ने इसकी जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी. पुलिस ऑटो चालक व चार बकरियों को कब्जे में कर पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




