Giridih News :छोटकी खरगडीहा में चोरों के आतंक, ग्रामीण परेशान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :छोटकी खरगडीहा बस्ती में चोरों का आतंक बढता ही जा रहा है. चोरों के मनोबल को देखते हुए ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्ती करने की मांग की है.

विज्ञापन

शुक्रवार की रात चोरों ने छोटकी खरगडीहा निवासी दीपक राणा के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, वस्त्र, बर्तन, नगदी सहित दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी कर ली. मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि शनिवार की रात चोरों ने पुनः छोटकी खरगडीहा बस्ती के कई घरों को निशान बनाया. हालांकि, ग्रामीणों की सजगता से चोर भाग गये. चोरों ने आधा दर्जन घरों के दरवाजे व खिड़की को तोड़कर चोरी का प्रयास किया. कुछ घरों से बकरे को भी चुराने की भी कोशिस खी. ग्रामीणों के हो हल्ला करने के बाद चोर भाग गये. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola