Giridih News :गरडीह की दो गुमटी व एक मनिहारी दुकान में चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के गरडीह गांव में शुक्रवार की रात को दो गुमटी व एक मनिहारी दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 हजार नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत देवरी थाना में करने की बात कही. चोरों ने अशोक रजवार के गुमटी का ताला तोड़कर गल्ला से 500 और गुल्लक में रखे 4500 रुपये निकाल लिये. वहीं मनीष सिन्हा के आंचल शृंगार स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से 2500 नगदी की चोरी कर दुकान के सामान को तितर-बितर कर दिया. इसके अलावा सुनील दास की साइकिल मरम्मत की गुमटी का ताला तोड़कर 2000 नगदी चुरा कर ले गये. साथ ही मोहन बरनवाल के घर का ताला तोड़कर चोरी की गयी है. मोहन बरनवाल के घर के सदस्यों के घर पर मौजूद नहीं रहने की वजह से चोरी का आकलन नहीं हो पाया है. इधर एक ही रात चार जगह चोरी होने की घटना से ग्रामीणों में भय बना हुआ है. इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है. खबर लिखे जाने तक किसी के द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola