Giridih News :बारिश में ध्वस्त हुई बांधटोला की छठ घाट की सीढ़ी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर प्रखंड की मुंडरो पंचायत के बांधटोला में हाल ही में बनी छठ घाट की सीढ़ी बारिश में बह गयी. इससे गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कि चालू वित्तीय वर्ष में ही इसका निर्माण 15वें वित्त के तहत किया गया था. लेकिन, इसी बारिश में बनी छठ घाट के सीढ़ियां बह गयी हैं. यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है. जैसे- तैसे काम किया गया है. उन्होंने कहा कि मुंडरो पंचायत के बिहारो में छठ घाट का निर्माण हुआ था. कार्य सही नहीं होने से वह भी टूट गया था. ग्रामीणों का कहना है कि छठ घाट का काम निम्न स्तर का हुआ है. विकास के नाम पर ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. लोगों ने अविलंब छठ घाट का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आनेवाले समय में परेशानी ना हो. समय रहते अगर छठ घाट को मरम्मत नहीं की जाती है, तो इसकी लिखित शिकायत बीडीओ और डीडीसी से की जायेगी. मुखिया बंधन महतो ने बताया कि बरसात में वज्रपात की घटना में छठ घाट की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसकी मरम्मत की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola