Giridih News :पीठासीन समेत अन्य चुनाव पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
Updated at : 08 Feb 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को प्रथम मव पीठासीन पदाधिकारी को किरण पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया. सामान्य प्रेक्षक गिरिडीह नगर निगम शब्बीर अहमद ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
प्रथम सत्र में पीठासीन पदाधिकारी व प्रथम मतदान पदाधिकारियों तथा दूसरे सत्र में द्वितीय, तृतीय, व चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसमें डमी प्रपत्रों से सभी को प्रशिक्षित किया गया और मतपेटिका संचालन का डेमो के साथ हैंड्स ऑन भी कराया गया. प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन आकलन हुआ.
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें
सामान्य प्रेक्षक ने मतदान प्रक्रिया में संलग्न सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया बतायी. कहा कि मतदान के शुरू व समापन के समय निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना अनिवार्य है. प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदान से पूर्व की तैयारियों, मतदान दिवस पर अपनायी जाने वाली प्रक्रिया, मतपेटिका की सीलिंग-अनसीलिंग, मतदान समाप्ति के उपरांत अभिलेखों के संधारण सहित अन्य जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सभी मतदान पदाधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त करें. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्य करना प्रत्येक मतदान पदाधिकारी का कर्तव्य है तथा प्रशिक्षण के दौरान दी गयी जानकारियों को भली-भांति आत्मसात करते हुए चुनाव कार्य में लागू किया जाये. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गयी.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




