Giridih News :महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच है संकुल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर केशवारी पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को अमनारी संकुल की वार्षिक आमसभा हुई. उद्घाटन अतिथि सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश, अमनारी के मुखिया संजय यादव, सविता देवी, जेएसएलपीएस के फील्ड थिमेटिक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश कुमार वर्मा व मुरली दास ने किया.

विज्ञापन

नगर केशवारी पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को अमनारी संकुल की वार्षिक आमसभा हुई. उद्घाटन अतिथि सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश, अमनारी के मुखिया संजय यादव, सविता देवी, जेएसएलपीएस के फील्ड थिमेटिक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश कुमार वर्मा व मुरली दास ने किया. संकुल की दीदियों ने अतिथियों को झारखंडी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया. स्वागत गीत सुनैना देवी, बीनू देवी व आरती देवी ने गाये. स्वागत भाषण व विषय प्रवेश संकुल की अध्यक्ष सुनैना देवी ने किया. सीमा देवी ने संकुल की उपलब्धियों की जानकारी दी. रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि संकुल की महिलाओं ने छोटे-छोटे बचत समूहों के माध्यम से न केवल आर्थिक मजबूती हासिल की, बल्कि पशुपालन, सब्जी उत्पादन, स्वरोजगार और सूक्ष्म उद्यमों के जरिए नयी आजीविका संभावनाएं भी विकसित की. महिलाओं ने मिलकर अपने गांव में रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव किया है. अमनारी संकुल की महिलाएं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. परिवार की रीढ़ बन गयीं महिलाएं : आज ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की रीढ़ हैं, बल्कि समाज में प्रेरणा का प्रतीक भी बन चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आनेवाले समय में सरकार और मिशन की योजनाओं के साथ जुड़कर ये महिलाएं और बड़े स्तर पर रोजगार एवं व्यवसायिक अवसर पैदा करेंगी. संकुल ने जिस समर्पण और मेहनत से कार्य किया है. उसने पूरे क्षेत्र में महिला शक्ति का नया अध्याय लिखा है. आज महिलाएं आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक नेतृत्व में भी अपनी पहचान बना रही हैं. यही असली नारी सशक्तिकरण है. कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल की अध्यक्ष सुनैना देवी व संचालन आरती देवी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय टुडू, मुस्तकीम रजा, सीमा देवी, आरती, बीनू, सोनिया देवी, अंजू देवी, चमेली देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा, मीणा, बबिता, सबिता, अनिता, ममता, दुलारी, हेमंती देवी, रेणु आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola