Giridih News :सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवारा के तहत रविवार को पचंबा स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर भाजपा महिला मोर्चा ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. नेतृत्व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी प्रो विनीता कुमारी कर रहीं थीं.

विज्ञापन

इसमें गिरिडीह के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परामर्श, इलाज व मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी एवं जिलाध्यक्ष महादेव दुबे थे. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए सेवा पखवारा मनाया जा रहा है, जिससे आमजन लाभान्वित होंगे. प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि पीएम से जन्मदिन पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम जैसे आयोजनों से लोगों को लाभ मिल रहा है. डॉ श्रवण कुमार, डॉ मनीष कांत, डॉ शशिभूषण प्रसाद, डॉ अजय कुमार, डॉ राकेश रंजन व डॉ प्रतिभा ने लगभग तीन सौ लोगों की जांच कर परामर्श दिया. सभी चिकित्सकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सिंकू सिन्हा, पवन कंधवे, समीर दीप, अमित आर्या, दीपक साहू, सुरेश गुप्ता, प्रकाश दास, अरविंद सुमन, संजय साहू, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola