अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गिरिडीह जिला इकाई का 34वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला अधिवक्ता कार्यायल परिसर में उत्साह से मनाया गया.अध्यक्षता परिषद की जिप अधिवक्ता मीरा कुमारी ने की.

विज्ञापन

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गिरिडीह जिला इकाई का 34वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला अधिवक्ता कार्यायल परिसर में उत्साह से मनाया गया.अध्यक्षता परिषद की जिप अधिवक्ता मीरा कुमारी ने की. इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में परिषद के उद्देश्यों, अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारियों तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में महासचिव रविंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, महिला प्रमुख शिवानी कुमारी, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रवीण कुमार साहू आदि उपस्थित थे. वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव भास्कर, अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद राय, महेंद्र प्रसाद सिंह, सीपी सिंह, मंटू कुमार शर्मा, मोहनकांत रजक, किशोर कुमार, सुधा कुमारी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने परिषद की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola