Giridih News :बगोदर में किशोर की मौत, महिला समेत पांच घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पिछले दो दिनों में हुई सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. मृत किशोर की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के महतो टोला के चेतलाल महतो के पुत्र चीकू कुमार (17) के रूप में हुई.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पिछले दो दिनों में हुई सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. मृत किशोर की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के महतो टोला के चेतलाल महतो के पुत्र चीकू कुमार (17) के रूप में हुई. पहली घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है. तिरला वाया चिरुवा रोड के चटनिया पहाड़ के समीप चिरुवा की और जा रहा एक बाइक सवार किशोर असंतुलित होकर निर्माणाधीन दीवार टकरा गया. किशोर के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार, मुखिया तुलसी महतो, अजय कुमार, खूबलाल महतो, पूरन कुमार महतो आदि ने घटना को दुख जताया है. दूसरी घटना घाघरा कॉलेज के समीप दिवाली की शाम में हुई. एक बाइक सवार असंतुलित होकर गड्डे में जा गिरा. इसमें युवक घायल हो गया.

दो बाइकों में हुई टक्कर

तीसरी घटना मंगलवार को सुबह की है. अटका जीटी रोड के पास बाइक सवार टूरिस्ट कोलकाता से यूपी की ओर जा रहा था. अटका लक्षीबागी के समीप एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. घटना में दोनों बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola