Giridih News: टीम तुलसी पटेल के प्रत्याशी पहुंचे गिरिडीह, मतदाताओं से मांगा समर्थन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 07 Sep 2025 11:29 PM
Giridih News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स रांची के आगामी 21 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. शनिवार को टीम तुलसी पटेल के 22 में से 20 सदस्य यहां के लगभग 100 मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने गिरिडीह पहुंचे.
गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष गुणवंत सिंह मोंगिया, उद्योगपति अरविंद राजगढ़िया, राजेंद्र भारतीय समेत कई सदस्यों ने गिरिडीह के व्यापार और उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं को प्रत्याशियों के समक्ष रखा. इन मुद्दों पर फेडरेशन के वर्तमान अध्यक्ष परेश गट्टानी और चुनाव मैदान में उतरे तुलसी पटेल ने समाधान के ठोस सुझाव दिये और भरोसा दिलाया कि जीत के बाद इन पर प्राथमिकता से कार्य होगा. इस मौके पर गिरिडीह के करीब 70 मतदाता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में चेंबर के सचिव प्रमोद कुमार ने सभी प्रत्याशियों, स्थानीय सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










