Giridih News :पांच संघों की संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिला पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व उप निरीक्षक,अनुसचिवीय व अनुसेवक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लखनलाल पंडित ने की.

विज्ञापन

गिरिडीह जिला पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व उप निरीक्षक,अनुसचिवीय व अनुसेवक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लखनलाल पंडित ने की. एनओसीजीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नयन, जिला महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, जिला मंत्री अनूप कुमार, वशिष्ठ कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में पांच संघों के संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं, असमय सामूहिक स्थानांतरण पर विरोध प्रकट किया गया. समस्याओं के समाधान हेतु उचित निर्णय लेने पर सहमति बनी. समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गयी. डीसी से अनुरोध किया गया कि कतिपय कर्मी, जनसेवक संवर्ग, राजस्व उप निरीक्षक संवर्ग के साथ-साथ अनुसचिवीय संवर्ग का स्थानांतरण किया गया है, नियमानुसार प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई कर राहत देने की मांग की, ताकि संबंधित कर्मी को सरकारी कार्य निष्पादन में सुविधा हो सके. वहीं, वैसे कर्मी जो स्थानांतरण के विरुद्ध में आवेदन दे रहे हैं, उसकी एक प्रति लखन लाल पंडित के पास एक सप्ताह में जमा करायें, ताकि राहत दिलाया जा सके. पांचों संवर्ग के किसी भी सदस्य के साथ कार्य के दौरान अन्यायपूर्ण कार्रवाई हुई, तो मोर्चा की आपात बैठक बुलाकर रणनीति तय की जायेगी. डीसी से मांग की गयी कि सेवा समय नियमानुसार प्रात: दस बजे से पांच बजे तक निर्धारित की जाये. मोर्चा की बैठक प्रत्येक माह होगी जिसकी मेजबानी मोर्चा में शामिल संघों में से कोई एक संघ करेंगे.

12 अक्तूबर को होगी अगली बैठक

यह भी निर्णय लिया गया कि मोर्चा की अगली बैठक 12 अक्तूबर को प्रखंड सभागार गिरिडीह में होगी. इसकी अगुवाई पंचायत सचिव संघ करेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि मोर्चा की तीन बैठक होने के बाद गिरिडीह प्रखंड सम्मेलन विधिवत किया जायेगा. इसकी तिथि की घोषणा मोर्चा की अगली बैठक में होगी. बैठक में सर्वसम्मति से अनूप कुमार व दिनेश्वर हाजरा का नाम मोर्चा में शामिल किया गया. श्री हाजरा को मोर्चा का संयोजक बनाया गया. बैठक में राजकिशोर प्रसाद साहू, इंद्रजीत महतो, जवाहर लाल दास, प्रभात पवन, सुजीत वर्मा, विजय प्रसाद, कंचन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola