Giridih News :रोजगार के सवाल पर आंदोलन करने का संकल्प

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिला इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन में 59 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया. स

विज्ञापन

र्वसम्मति से जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष मो एकराम, दिनेश सोरेन, संतोष यादव, असगर अली व कुलदीप राय, संयुक्त सचिव राजकिशोर बैठा, जिम्मी चौरसिया, भोला महतो,आनंदी यादव, बनीता दीप व छोटू यादव तथा 13 सदस्यीय ऑफिस बियरर कमेटी का गठित की गयी. सम्मेलन की शुरुआत शहीद साथियों की याद में मौन रख और इंनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार द्वारा ध्वजारोहण से हुई.

देश में रोजगार, शिक्षा और प्रवासी मजदूरों का सवाल : विनोद सिंह

उद्घाटन सत्र को भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और प्रवासी मजदूरों का सवाल सबसे बड़ा है. केंद्र सरकार गहरी नींद में है. हाल ही में गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूर नाइजर (अफ्रीका) में लापता हो गये, जिनकी खोजबीन तक नहीं की गयी. जिस कंपनी में ये मजदूर कार्यरत थे, वह भारत की कंपनी है और उसी कंपनी ने चुनावी बांड के तहत मोदी सरकार को करोड़ों का चंदा दिया. इसके बावजूद मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि इंनौस इन मुद्दों पर मजबूती से लड़ेगी और गिरिडीह में संगठन को और मजबूत करेगी. धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इंनौस भगत सिंह और आंबेडकर के रास्ते पर चलने वाला संगठन है. अन्याय और शोषण के खिलाफ यह लगातार संघर्ष करेगा. उन्होंने राज्य सरकार की रोजगार नीति पर भी सवाल उठाया. इंनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा शोषण नौजवानों का ही किया है. यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सम्मेलन में रोजगार के सवाल पर आंदोलन करने का संकल्प लिया गया. मौके पर सीताराम पासवान, राजेश विश्वकर्मा, विभा पुष्पा दीप, कुश कुशवाहा, अमन पाण्डेय, अविनाश सिंह, इमरान नाजिर आदि अन्य नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola