Giridih News :प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माई युवा भारत की ओर से बेंगाबाद के ओझाडीह खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. खेल आयोजन को लेकर समिति सदस्य तैयारियों में जुटी हुई है.

विज्ञापन

युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माई युवा भारत की ओर से बेंगाबाद के ओझाडीह खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. खेल आयोजन को लेकर समिति सदस्य तैयारियों में जुटी हुई है. जानकारी देते हुए पूर्व स्वयंसेवक पप्पू कुमार वर्मा ने बताया ओझाडीह खेल मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें फुुटबाॅल, कबड्डी, उंची कुद, रेस सहित अन्य विधाओं में विभिन्न युवा क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे. बताया कि आगामी शनिवार और रविवार को खेल का आयोजन किया जायेगा. इसमें विजेता खिलाड़ियों व टीम के सदस्यों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली खेल में भाग लेने का मौका मिलेगा. बताया कि तैयारी को लेकर युवा क्लब के सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola