Giridih News :पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, हजारीबाग ओवर ऑल चैंपियन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News ::पुलिस केंद्र में 69वें क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट उत्तरी छोटानागपुर का समापन शुक्रवार को हुई. मौके पर आइजी बोकारो क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार मौजूद रहे. इस दौरान विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

पुलिस केंद्र में 69वें क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट उत्तरी छोटानागपुर का समापन शुक्रवार को हुई. मौके पर आइजी बोकारो क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार मौजूद रहे. इस दौरान विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. ड्यूटी मीट में हजारीबाग जिला ने ओवरऑल चैंपियनशिप व गिरिडीह रनर घोषित किया गया. समारोह के दौरान वरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों, विधि विज्ञान और तकनीकी उपयोग की जानकारी भी दी. कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट से ना केवल पुलिस पदाधिकारियों की पेशेवर दक्षता बढ़ती है, बल्कि उन्हें टीम भावना, समय प्रबंधन और तकनीकी समझ का भी अभ्यास मिलता है. साथ ही, सभी जिलों के पुलिसकर्मियों को एक साझा मंच मिलता है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक अभिवादन के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola